पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Burnt Effigy CM Shabby Indignation Against Electrical System

भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका, जर्जर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम. भारतीय जनता पार्टी व्यवसाय मंच की रोहतास जिला इकाई ने बुधवार को सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कश्यप की अध्यक्षता में धीरज तिवारी, विजय सिंह, कन्हैया शर्मा, रामायण पासवान, कमलेश चौबे, संजय चौरसिया, डॉ० एसएन चौधरी, सुरेंद्र पांडेय, जितेंद्र कसेरा, सत्यम कुमार, अरूण कुमार आदि ने सासाराम की चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ में रोहतास प्रशासन द्वारा सासाराम के जनरेटर संचालन व्यवस्था को ध्वस्त किए जाने की कड़ी निंदा की।