पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Is Against Sushil Modi On Free Electricity And Television Issue

सुशील मोदी के मुफ्त बिजली और रंगीन टीवी देने के एलान का भाजपा में भी विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार में भाजपा की सरकार बनने पर महादलितों को मुफ्त बिजली और रंगीन टीवी देने के सुशील मोदी के एलान का पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया है। हालांकि, इस मुद्दे पर उनके विरोधी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता का साथ भी उन्हें नसीहत के साथ मिला है।
पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि महादलितों को रंगीन टीवी देने से बेहतर होगा कि उन्हें शिक्षित किया जाए और उनके बीच शिक्षा के प्रसार हो। महादलित टोलों में शिक्षा के बेहतर प्रबंध के लिए योजनाएं बने।
सीपी ठाकुर ने कहा- महादलितों को रंगीन टीवी देने का विचार अच्छा
उधर, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा है कि महादलितों को बिजली और रंगीन टीवी देने का विचार काफी अच्छा है। इससे उन्हें मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। हालांकि, उन्होंने इसी तरह उनके बीच शिक्षा के प्रसार की भी जरूरत बतायी और कहा कि शिक्षा के बिना हर सुविधा-सहूलियत बेकार हो जाएगी।
ऐसे में तीनों पर ध्यान आवश्यक होगा। सरकार बनने पर तमाम चीजों पर ध्यान दिया जाएगा। कहा कि भाजपा ने महादलितों को मुख्यधारा में लाने के लिए काफी कुछ किया है। उनके लिए अभियान भी सबसे पहले भाजपा ने ही चलाया।