पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का कामकाज देखकर जनता का भाजपा से मोहभंग : नीतीश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का कामकाज देखकर जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। बिहार के लोग जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही। वह रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 100वीं जयंती पर बोल रहे थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं को जदयू सरकार के कामकाज का गांव-गांव में प्रचार करने का टास्क सौंपकर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर दलितों को तोड़ने का आरोप लगता है, लेकिन मैंने हाशिए पर रह रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया। भोला पासवान शास्त्री सादगी के प्रतीक और राजनीतिक तपस्वी थे। पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी संबोधित किया।
समारोह के दौरान चौकीदार संघ के सदस्यों ने नारेबाजी की। बाद में नीतीश कुमार ने संघ के लोगों को अपने घर आने को कहा। उधर, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राजकीय समारोह में भोला पासवान शास्त्री को श्रद्धांजलि देतीं समाज कल्याण मंत्री लेशी सिंह। मौके पर डीएम मनीष वर्मा और जदयू नेता छोटू सिंह भी थे।
(जदयू के प्रदेश कार्यालय में भोला पासवान शास्त्री को श्रद्धांजलि देते नीतीश कुमार। समारोह में खाद्य मंत्री श्याम रजक, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, डॉ. नवीन आर्या, रवींद्र सिंह, हुलेश मांझी आदि मौजूद थे)