पटना. भाजपा नेता सी.पी.ठाकुर ने दवा घोटाला मामले पर मचे राजनीतिक भूचाल में जदयू नेता नीतीश कुमार का खुलकर बचाव किया है। रविवार को ठाकुर ने कहा कि नीतीश ईमानदार छवि के नेता हैं।
हमलोग पुराने दोस्त और साथी रहे हैं। भले ही आज हम लोग एक साथ नहीं हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि हम तुरंत ही एकदूसरे को गाली देने लगे या चोर कहने लग जाएं। यह बात तो ठीक नहीं है।
ठाकुर ने कहा कि तथ्य नहीं हो तो आरोप नहीं लगाना चाहिए। मेरा मानना है कि नीतीश जानबूझ कर घोटाला करने वाले नेता नहीं हैं। हो सकता है कि उनसे ओवरलूक हो गया होगा। लेकिन जानबूझ कर नहीं ऐसा नहीं हो सकता है। ऐसे मामले की सक्षम एजेंसी से जाच कराई जानी चाहिए। तभी पता चल पाएगा कि किसकी गलती है। उसके बाद ही कोई बात होनी चाहिए।