पटना. भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन किया। भाजपा ने अपने वरीय नेता सीपी ठाकुर और आर के सिन्हा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। अपने समर्थकों के साथ ये दोनों लोग अपना नामांकन करने सोमवार को पहुंचे।
राजद राज्यसभा सांसद प्रेम गुप्ता का समय सीमा पूरा होने से खाली हुए सीट से भाजपा के आर के सिन्हा ने अपना पर्चा भरा है। राजद के विधान सभा में संख्या बल कम होने के कारण ये सीट भाजपा कोटे में चली गई है। भाजपा ने इस सीट पर आर के सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि सीपी ठाकुर पहले से ही भाजपा के सीट से प्रत्याशी रहे हैं। भाजपा ने उन्हें फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है।
नामांकन करने आए प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली और खुशी का इजहार किया। नामांकन के लिए बैंड बाजे की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पार्टी के सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव समेत सभी वरीय नेता उपस्थित थे।
आगे तस्वीरों में देखिए नामांकन करते सीपी ठाकुर और आर के सिन्हा...