पटना/बिहारशरीफ. बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में अब 5 शव नदी से निकाले जा चुके हैं। नाव पलटने से अब मरने वालों की संख्या कुल 5 हो गई है। मृतकों की पहचान चंदा देवी(40 वर्ष), पुष्पा कुमारी (16 वर्ष), षुकुमरिया देवी (45 वर्ष), कालिंगी कुमार (12 वर्ष) और संगीता कुमार (15 वर्ष) के रूप में की गई है।
एनडीआरएफ की टीम ने महाजाल डाल कर गंगा नदी से इन शव को निकाला। इस कार्य में 45 लोग लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नदी की गहराई 45 फीट गहरी माफी गई है। मालूम हो कि बीते मंगलवार को बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में एक नाव के पलटने से करीब 10 लोग लापता हो गए थे।
नाव पर बाईस महिलाएं व बच्चियां सवार थीं। दुर्घटना की वजह ओवरलोडिंग बतायी जा रही है। नाव पर सवार दस महिलाएं किसी तरह गंगा नदी से बाहर आने में सफल रहीं थी। देर रात पटना से एनडीआरएफ की टीम पहुंची। चौसा प्रखंड के न्यायीपुर गांव की महिलाएं व बच्चियां उतर प्रदेश के पलियां गांव से टमाटर तोडऩे व मजदूरी के बाद घर लौट रही थीं।
शाम का समय देख नाव पर सवार मल्लाह ने कहा कि वह दोबारा उस पार नाव लेकर नहीं आएगा। इससे सभी महिलाएं एक साथ नाव पर सवार हो गर्इं। राजद ने नाव दुर्घटना में महिलाओं के डूबने की आशंका जताते हुए सरकार से उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की थी।
आगे देखें घटना से संबंधित तस्वीरें...