पटना। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने पूर्व उप मुख्यमंत्री
सुशील कुमार मोदी धान खरीद पर दिए बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का हितैषी बन मोदी जी बिचौलियों के हित की बात कर रहे हैं। मोदी जी बिचैलियों के हित में मनगढ़ंत बयान दे रहे हैं, जो उनके पद की गरिमा को धूमिल करता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 250 रू० की अपेक्षा इस वर्ष 300 रूपये अर्थात् 50 रूपये अधिक बोनस देने की घोषणा जब से की है तब से उनकी छाती पर सांप लोटने लगा है। इस कारण ही वे अपने अनाप शनाप बयानों से राज्य के किसानों को बिचैलियों के माध्यम से औने-पौने दाम में धान बेचने को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं।
ताकि यही बिचैलियें बाद में प्रति क्वींटल साधारण धान 1660 रू० (समर्थन मूल्य$बोनस) तथा ग्रेड-ए 1700 रू० प्रति क्वींटल बेच सके। अब इनके चेहरे का पर्दा उठ चुका है कि ये किसान विरोधी तो हैं ही उल्टा व्यापारियों, कालाबाजारियों, बिचैलियों की मदद के लिए किस हद तक ये जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने के कारण धान की क्रय में थोड़ी धीमी रफ्तार है। जैसे-जैसे मौसम में सुधार होगा धान क्रय उसी रफ्तार से बढ़ेगी। जहाँ तक किसानों को पैसे देने की बात है ये तो आंकड़ों की बात है जो खुद-ब-खुद मोदी जी के आँखों के सामने आ जायेगा।