पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम आवास में तैनात सिपाही के बेटे की हत्या, अपराधियों ने सरेशाम वारदात को दिया अंजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रवि की मौत के बाद दोनों बेटों को गोद में लेकर रोती-बिलखती पत्नी सुधा)
पटना. मुख्यमंत्री आवास में तैनात सिपाही सुरेश प्रसाद के 28 वर्षीय बेटे रवि कुमार की मंगलवार देर शाम अपराधियों ने हत्या कर दी। बाइक पर सवार अपराधियों ने बेउर थाना से चंद कदम दूर बेउर-हसनपुरा रोड में स्थित रवि की दुकान में घुसकर उसे नजदीक से सिर में गोली मार दी।

गोली लगने से रवि दुकान में ही लुढ़क गया। गंभीर अवस्था में उसे पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। गोली चलने की आवाज सुनकर दुकान से सौ मीटर दूर घर में मौजूद सुरेश प्रसाद व स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन अपराधी बाइक से बेतौड़ा रोड की ओर फरार हो गए।
रवि हसनपुरा निवासी सुरेश का बड़ा बेटा था। पांच वर्ष पहले ही उसने सुधा ए-टू-जेड नामक किराना दुकान खोली थी। सात साल पहले चितकोहरा निवासी सुधा देवी से उसकी शादी हुई थी। रवि को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आशीष 5 साल का है, जबकि छोटा आलोक 3 साल का है। रवि का मंझला भाई दिलीप एएन कॉलेज में बीए, जबकि छोटा भाई संतोष पटना हाईस्कूल का छात्र है।
चारों तरफ फैला खून
सिर में गोली लगने से रवि का भेजा दुकान में छितरा गया था। काउंटर से लेकर उसके बैठने की कुर्सी पर खून पसरा था। आसपास के दुकानदार शटर गिराकर खिसक गए। भाई संतोष व दिलीप ने बताया कि रवि या परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी।
पुलिस गश्ती नहीं
स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि हसनपुरा रोड में पुलिस की गश्ती नहीं होती है। हत्या के बाद सिर्फ एक पुलिसकर्मी आया और चला गया। हालांकि पुलिस को फौरन सूचना दे दी गई, लेकिन नहीं पहुंची।
आगे की स्लाइड में पढ़ें जिऊतिया के दिन मां पर टूटा दुखों का पहाड़