पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी के घर में रहने को नहीं मिली अनुमति

प्रेमी के घर में रहने को नहीं मिली अनुमति, तो प्रेमिका ने प्रेमी की मां के शरीर पर फेंका तेजाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वी चंपारण। प्रेम में पागल एक युवती ने प्रेमी की मां पर तेजाब फेंक दिया। मामला पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना की है। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जाता है कि अब्दुल सलाम व नाजदा खातून के बीच अर्से से प्रेम चल रहा था।
एक सप्ताह पहले अब्दुल सलाम रोजगार की तलाश में सउदी अरब चला गया। उसके जाने के साथ ही नाजदा अब्दुल के घर पहुंचकर अब्दुल की मां को घर की बहू बताते हुए घर में रहने की अनुमति मांगी। नाजदा कहने लगी कि वह उनके बेटे की पत्नी है। इस कारण अब वह उसी के घर में रहेगी।
इस मामले को लेकर पहले तो काफी हंगामा हो गया, अब्दुल की मां नाजदा को अपने घर में रखने को तैयार नहीं थी। विवाद बढ़ने पर गांव के कुछ लोगों ने पंचायती कर मामले को शांत कराया और लड़की अपने घर लौट गई। लेकिन सोमवार की रात नाजदा फिर अब्दुल सलाम के घर पहुंची और उक्त घटना को अंजाम दिया।