पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीआरसी-डीआरसी का हर साल बढ़ेगा मानदेय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. मिड डे मील योजना के अंतर्गत प्रखंड साधन सेवी (बीआरसी) और जिला साधन सेवी (डीआरसी) के मानदेय में हर साल की वृद्धि की जाएगी। साथ ही उन्हें स्कूल भ्रमण के लिए पेट्रोल खर्च और मोबाइल दिए जाएंगे। यह घोषणा बुधवार को शिक्षा मंत्री पीके शाही ने बीआरसी-डीआरसी के लिए चल रहे चरणवार प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर की। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कार्रवाई शुरू करने का आदेश विभाग को दिया गया है। अभी इन्हें 7500 रुपए मानदेय मिलता है। राज्य में इनकी संख्या 600 है।

शाही ने कहा कि पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के 1500 स्कूलों में गैस चूल्हे पर मिड डे मील बनाया जाएगा। रसोइए को एप्रन दिया जाएगा। अप्रैल से स्कूलों में हैंड वाश कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा, प्राथमिक शिक्षा सचिव एम सरवण, मिड डे मील के निदेशक आर लक्ष्मणन, उपनिदेशक कमलेश झा और आर पोद्दार आदि मौजूद थे।

मिड डे मील योजना के अंतर्गत प्रखंड साधन सेवी (बीआरसी) और जिला साधन सेवी (डीआरसी) के मानदेय में हर साल की वृद्धि की जाएगी। साथ ही उन्हें स्कूल भ्रमण के लिए पेट्रोल खर्च और मोबाइल दिए जाएंगे। यह घोषणा बुधवार को शिक्षा मंत्री पीके शाही ने बीआरसी-डीआरसी के लिए चल रहे चरणवार प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर की। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कार्रवाई शुरू करने का आदेश विभाग को दिया गया है। अभी इन्हें 7500 रुपए मानदेय मिलता है। राज्य में इनकी संख्या 600 है।

शाही ने कहा कि पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के 1500 स्कूलों में गैस चूल्हे पर मिड डे मील बनाया जाएगा। रसोइए को एप्रन दिया जाएगा। अप्रैल से स्कूलों में हैंड वाश कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा, प्राथमिक शिक्षा सचिव एम सरवण, मिड डे मील के निदेशक आर लक्ष्मणन, उपनिदेशक कमलेश झा और आर पोद्दार आदि मौजूद थे।
टोल फ्री नंबर जारी
शिक्षा मंत्री ने बुधवार को टोल फ्री नंबर (18003456208) जारी किया। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति राज्य के किसी कोने से फोन कर मिड डे मील से संबंधित शिकायत अथवा सुझाव दे सकते हैं। इस नंबर पर फोन करने पर पैसा नहीं लगेगा। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी।

शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे केंद्रीय मंत्री : शाही

शिक्षा मंत्री पीके शाही ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पल्लम राजू के पास समय नहीं है। वे शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिहार की जरूरतों और मांग से उन्हें कोई मतलब नहीं है। वे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना मामले में फंसे हैं। इस्तीफा देने की बात भी करते हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री कपिल सिŽबल पर भी निशान साधा। कहा- मिड डे मील के रसोइए का मानदेय सिŽबल ने 1000 से बढ़ाकर 1500 करने की बात कही थी, जो आजतक नहीं हुआ।

यह मानदेय शर्मनाक है। बिहार सरकार इसकी लगातार मांग करती रही है। इसी प्रकार प्रति बच्चा मिड डे मील के लिए दी जाने वाली राशि की मांग की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार अपने संसाधनों से मिड डे मील योजना में किचेन शेड, बच्चों के लिए प्लेट आदि की व्यवस्था कर रही है।