पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bride's Corpse Hanging 18 Hours, Sent For Autopsy

18 घंटे तक लटकी रही नवविवाहिता की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवादा. नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना के जलालपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वारिसलीगंज पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वारिसलीगंज प्रखण्ड के ठेरा पंचायत के जलालपुर गांव निवासी 62 वर्षीय उमेश प्रसाद की शादी तीगुणा कम उम्र की लड़की 22 वर्षीया बेबी कुमारी से शादी हुई थी।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात नवविवाहिता का ससुरालवालों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने कमरे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों के मुताबिक, ससुरालवालों ने उस लड़की की लाश को करीब 18 घंटे तक उसी अवस्था में छोड़ दिया था। बुधवार की शाम वारिसलीगंज पुलिस को इसकी सूचना मिली। तब एक चौकीदार को मामले को सत्यापित कराने के लिए भेजा गया।
मामले की पुष्टि होने पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है। ग्रामीण बताते हैं कि आर्थिक तंगहाली के कारण लड़की के पिता ने तीगुनी उम्र के ऐसे व्यक्ति के साथ उसकी शादी कर दी थी, जो पहले से ही शादीशुदा था। उमेश की पहले से दो बेटियां थी। बड़ी बेटी की शादी कर चुके थे। लेकिन उमेश ने बेटे की चाहत में अपनी छोटी बेटी से भी कम उम्र की लड़की के साथ शादी किया था। नवविवाहिता इस शादी से खुश नहीं थी। घटना के तीन दिन पहले वह मायके से ससुराल आई थी।
उमेश प्रसाद एक प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सुरेन्द्र प्रसाद के रिश्तेदार हैं। कंपनी का कामकाज उमेश प्रसाद देखते हैं। बताया जाता है कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंच गया तब लड़की को मानसिक विक्षिप्त ठहराए जाने का प्रयास किया गया। इसके लिए लड़की के पिता पर भी दबाव बनाया जा रहा है। इधर, वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु कहते हैं कि पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।