मधुबनी. मधुबनी के मधेपुर बाजार में अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक थोक दवा व्यापारी से तीस लाख रुपए लूट लिए। घटना के समय व्यवसायी जयप्रकाश महतो मधेपुर से 7 किमी दूर रहुआ संग्राम स्थित बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे।
जयप्रकाश बोलेरो गाड़ी को खुद चला रहे थे। भेजा-मधेपुर मेन रोड पर दोपहर एक बजे के लगभग भखराईन गांव के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया। उनमें से एक ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी के बगल में रखे रुपए से भरे नोट छीन लिए।
जयप्रकाश के अनुसार अपराधी काली पल्सर बाइक पर सवार थे जिसपर नम्बर प्लेट नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, एसपी राजेश कुमार ने घटना को प्रथमदृष्टया संदेहास्पद बताया है।