पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला स्थित हवेली खड़गपुर स्थित नजरी गांव में मिशन स्कूल के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात लोगों ने एक अनाज व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। 55 वर्षीय अनाज व्यापारी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की लाश घर से दस कदम दूर बरामद की गयी। उन्हें घर के बरामदे के बाहर माथे पर एक गोली मारी गयी जिनसे उनकी मौत मौके पर ही हो गयी।
मुख्य मार्ग दो घंटे तक जाम
इस हत्या के विरोध में आज आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को लगभग दो घंटे तक के लिए जाम कर दिया। लोग हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीँ, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पुत्र अमित कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है।
हत्या के पीछे दो कारण
गंगवा ओपी के प्रभारी शम्भू पासवान ने बताया कि हत्या के पीछे दो कारण सामने आ रहे हैं। पहला मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है जबकि दूसरा चोरी से। बताया जा रहा है कि कल रात कुछ अज्ञात चोर उनके घर अनाज चोरी करने घुसे थे तभी उन्होंने चोरों को देख लिया और विरोध करने के कारण अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस दोनों पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.