पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों की भर्ती के लिए 29 जनवरी से शहर में लगेंगे कैम्प

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. कैम्प लगाकर शिक्षक की नौकरी देने की तारीख तय हो गई है। 29 से प्लस टू और 31 जनवरी से हाई स्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिये जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षकों को दो से 22 फरवरी तक नियुक्ति पत्र बंटेंगे। राज्य के इन स्कूलों में फिलहाल 95 हजार शिक्षकों की बहाली होगी।

प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिलों को चार ग्रुप में बांटा गया है। पहले दिन नगर निकायों के शिक्षक अभ्यर्थियों, दूसरे और तीसरे दिन प्रखंड और चौथे व पांचवें दिन पंचायत शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए कैम्प लगेंगे। कैम्प की वीडियोग्राफी भी होगी।

कहां, कब लगेंगे कैंप
2, 3, 5, 6 व 7 फरवरी को
पटना, किशनगंज, बांका, मधुबनी, सीवान, शिवहर, शेखपुरा, सुपौल, प चंपारण, रोहतास
8 से 12 फरवरी तक
नालंदा, अररिया, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, मुंगेर, मधेपुरा, वैशाली
13 से 17 फरवरी तक
गया, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, सहरसा, कटिहार, अरवल, समस्तीपुर, सारण नवादा
18 से 22 फरवरी तक
पूर्णिया, लखीसराय, खगडिय़ा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, बेगूसराय, जमुई

95000 को नियुक्ति पत्र
प्रारंभिक 60-70 हजार
हाई स्कूल 10 हजार
प्लस टू 15 हजार