पटना. जो शिक्षक अभ्यर्थी नौकरी से वंचित रह गए हैं, उनके लिए नौ अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच फिर नियोजन कैंप लगेंगे। सबसे पहले उच्च माध्यमिक, माध्यमिक फिर मध्य और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती होगी। कैंप में वे ही भाग लेंगे जो टीईटी या एसटीईटी उत्तीर्ण हैं और आवेदन पहले से दिए हुए हैं। कैंप राज्य के सभी जिलों में लगेंगे।
किस शिक्षक के लिए अब कैंप
नौ अक्टूबर को +2 शिक्षक (नगर निकाय), 13 को हाईस्कूल (नगर निकाय)
दस को +2 (जिला परिषद)
15 को हाईस्कूल (जिला परिषद)
16 को प्राथमिक-मध्य विद्यालय के शिक्षक (सभी नगर निकाय)। 17 को प्रखंड शिक्षक-कक्षा
छह से आठ तक
18 को प्रखंड शिक्षक-कक्षा एक से पांच तक
20 अक्टूबर को पंचायत शिक्षक
पहली बार लाइब्रेरियन के लिए भी कैंप
8 को सभी नगर निकायों और 11 को सभी जिला परिषद में लाइब्रेरियन भर्ती कैंप लगेंगे।