पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप गांधी मैदान जा रहे हैं तो जिला प्रशासन से मिले कार्ड को ले जाना न भूलें। प्रशासन ने इसके लिए छह तरह के कार्ड जारी किए हैं, जिसके आधार पर ही वीआईपी एरिया में इंट्री होगी। महिलाओं के लिए झंडोत्तोलन कार्यक्रम देखने के लिए अलग दीर्घा बनाया गया है। वे बिस्कोमान के सामने स्थित छोटे से प्रवेश द्वार से गांधी मैदान स्थित समारोह स्थल तक जाएंगी।
विद्यार्थियों के प्रवेश का रास्ता चिल्ड्रन पार्क के सामने स्थित छोटे से गेट से होगा। नीला, बैंगनी व लाल कार्ड धारक अतिथि एग्जीबिशन रोड के सामने स्थित गेट से प्रवेश करेंगे। इसके अलावा हरा रंग कार्ड धारक अतिथि हथुआ कोठी के सामने गांधी मैदान के दक्षिणी द्वार से प्रवेश करेंगे। नारंगी कार्ड धारक अतिथि आरबीआई के सामने स्थित गेट से प्रवेश करेंगे। पूरे मैदान की सुरक्षा पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। राज्यपाल नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं, पटना जंक्शन व हनुमान मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई।
देर रात अफसरों ने लिया जायजा
मैदान का जायजा लेने आईजी, एसएसपी व सिटी एसपी पहुंचे। रात को भी सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी मनु महाराज व सिटी एसपी जयंत कांत के नेतृत्व में पूरे गांधी मैदान की जांच खोजी कुत्तों से कराई गई। वहीं, डीएम डॉ. एन. सरवण कुमार ने भी कार्यक्रम के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। अति विशिष्ट व विशिष्ट लोगों के बैठाने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है।
81 दंडाधिकारी रखेंगे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर : पूरे गांधी मैदान को हाई सिक्यूरिटी अलर्ट पर रखा गया है। जिला नियंत्रण कक्ष से 81 दंडाधिकारियों की नियुक्ति गांधी मैदान में की गई है। 28 दंडाधिकारी इनर जोन में रहेंगे। वे अतिथियों के गैलरी व मुख्य मंच के आसपास चौकसी रखेंगे। वहीं, 53 दंडाधिकारियों की नियुक्ति मुख्य द्वार व अन्य द्वारों पर की गई है। इनके नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सिपाही भी मौजूद रहेंगे।
आज गणतंत्र दिवस, रास्ते का पता कर लें
आयकर गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क तक सुबह सात बजे से समारोह की समाप्ति तक बंद रहेगी। चिल्ड्रेन पार्क से वाहनों को गोलघर की ओर मोड़ दिया जाएगा
जो वाहन छज्जू बाग से बिस्कोमान होते हुए उत्तर की ओर जाना चाहेंगे, उन्हें सीधे पूरब रिजर्व बैंक के सामने मुख्य पथ पर जाने दिया जाएगा।
न्यू डाकबंगला से स्वामीनंदन तिराहा की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
कोतवाली टी से पुलिस लाइन के बीच बुद्ध मार्ग से पूरब की ओर सभी रास्ते कार्यक्रम की समाप्ति तक आम यातायात के लिए बंद रहेंगे
डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक फ्रेजर रोड आम आवागमन के लिए सात बजे सुबह से कार्यक्रम समाप्ति तक वर्जित रहेगा। इस मार्ग से पूर्वी फ्लैंक केवल रंगीन कार्डधारी के लिए खुला रहेगा।
बेली रोड से पूरब की ओर आने वाले वाहन भोल्टास के पास उत्तर मुड़ कर पुलिस लाईन हो कर गोलघर गांधी मैदान जा सकेंगे
समारोह की समाप्ति के बाद बारीपथ केवल पूरब दिशा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा। पूरब दिशा की ओर से आने वाले सभी वाहन गोविंद मित्रा रोड से अशोक राजपथ हो कर गांधी मैदान जाएंगे
डाकबंगला चौक से जीप गोलंबर तक का फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लैंक केवल राज्यपाल व मुख्यमंत्री के कारकेड एवं पारिवारिक वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा
देशर मार्ग से डाकबंगला चौराहा एवं फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर एवं चिल्ड्रन पार्क होते हुए कारगिल चौक के मार्ग पर किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक नहीं होगी। इस मार्ग में लावारिस वाहन पाए जाने पर उसे तुरंत निकट के थाना में लगा दिया जाएगा।
चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से कोई भी व्यावसायिक वाहन उत्तर की तरफ नहीं जाएंगे
मीठापुर आरओबी गोलंबर से कोई व्यावसायिक वाहन उत्तर की तरफ नहीं जाएंगे
अदालतगंज पश्चिमी से कोई व्यावसायिक वाहन पूरब की तरफ नहीं आएंगे
आयकर गोलंबर से कोई भी व्यावसायिक वाहन पूरब की आरे नहीं आएंगे
सर्किट हाउस मोड़ से कोई भी व्यावसायिक वाहन उत्तर की ओर नहीं आएंगे
हड़ताली मोड़ से कोई भी व्यावसायिक वाहन पूरब की ओर नहीं आएंगे
बोरिंग रोड चौराहा से कोई भी व्यावसायिक वाहन दक्षिण की तरफ बेली रोड नहीं आएंगे
पुलिस लाइन तिराहा से कोई भी व्यावसायिक वाहन पूरब या दक्षिण की तरफ बुद्ध मार्ग नहीं आएंगी और वहां से पश्चिम वापस चली जाएंगी
सीडीए गोलंबर से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन पूरब चिरैयाटांड़ पुल हो कर पुरानी बाइपास या सीडीए गोलंबर से रब की ओर वापस जाएंगे
बांकीपुर बस डिपो से चलने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन बीरचंद पटेल पथ स्थित सुल्तान पैलेस से होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.