पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. कंकड़बाग थाना के इंदिरा नगर रोड नंबर तीन में रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने वहां छापेमारी कर संचालिका सरिता देवी, तीन ग्राहक नीलेश कुमार, गौरव कुमार व अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस धंधे से पुलिस ने दो लड़कियों को मुक्त कराया।
मौके से पुलिस ने शराब की बोतलें, ब्रांडेड कंपनी के कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, संचालिका का डायरी, छह मोबाइल, फोटो आदि बरामद किए हैं। यह मकान प्रियरंजन उर्फ लल्लू का है।
चार तल्ले मकान के ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट को सरिता ने एक माह पहले पांच हजार रुपए में किराए पर लिया था। सरिता झारखंड के बोकारो की रहने वाली है। वहीं नीलेश व गौरव मसौढ़ी का और अजीत खुसरूपुर का निवासी है। 25 वर्षीय एक लड़की महुआ, वैशाली की है, जबकि दूसरी 22 वर्षीय गुलजारबाग की रहने वाली है।
फोटो दिखाकर सौदा
ग्राहकों को पहले लड़कियों का फोटो दिखाया जाता था। संचालिका के अलबम में इस धंधे से जुड़ी 20-25 लड़कियों के फोटो हैं। ग्राहक के अनुसार एक हजार से दस हजार रुपए की बोली लगती है।
आगे की स्लाइड्स में पढि़ए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.