पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Central Minister Paswan Says Modi Did Good Work

केंद्रीय मंत्री पासवान बोले : 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया देश का हौसला'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर अंकुश लगाई है। यह जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का परिणाम है। नहीं तो इस समय तक महंगाई को लेकर हाहाकार मच जाता।
लोजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती में भाग लेने के बाद पत्रकारों से लोजपा प्रमुख ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार माह में ही देश का हौसला बढ़ा है। मोदी चार देश का दौरा कर चुके हैं। हर यात्रा देश का सम्मान और विदेश से संबंध को बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अपराध और बढ़े हैं।
नेता चुनने का अभी समय नहीं : प्रदेश भाजपा के नेतृत्व को लेकर उठे विवाद पर कहा कि अभी समय नेता चुनने का नहीं है। एनडीए को अपनी मजबूती पर जोर देने की आवश्यकता है। 2009 के उपचुनाव में भी एनडीए हारी थी, पर 2010 में ऐेतिहासिक जीत हुई।
मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद रामचंद्र पासवान, महासचिव सत्यानंद शर्मा, पूर्व विधायक रामनरेश सिंह, अनिल कुमार साधु, राजेंद्र विश्वकर्मा, ललन चंद्रवंशी, रोहित कुमार, उपेंद्र यादव, प्रतिमा पासवान आदि भी मौजूद थे।
(लोजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान।)