पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chapra Police Will Remand The Accused Ranjit

आरोपी रंजीत को रिमांड पर लेगी छपरा पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छपरा. सूरत के अरबपति व्यवसायी सुहैल हिंगोरा अपहरण मामले में तीन आरोपियों को बुधवार को सीजेएम के आदेश के बाद पूछताछ के लिए दमन की पुलिस विशेष सुरक्षा में दमन ले गयी। सीजेएम द्वारा प्रोडक्शन वारंट के आधार पर तीन आरोपियों रबिश कुमार, राम प्रकाश तथा सबल किशोर सिंह को पूछताछ के लिए दमन ले जाने की अनुमति मिलने के बाद सारण डीआईजी ने जेल अधीक्षक को आरोपियों को दमन पुलिस को सौंपने का आदेश दिया।

अपहरण मामले के आरोपी रंजीत कुमार जो फिलवक्त दमन जेल में बंद है उसे पूछताछ के लिए छपरा पुलिस द्वारा रिमांड पर लेने के लिए छपरा कोर्ट के सीजेएम ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है। अब छपरा की पुलिस आरोपी रंजीत को दमन कारा से पूछताछ के लिए छपरा लायेगी।