पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस और राजद स्वाभाविक सहयोगी हैं। आश्चर्य तो तब होता जब उनका गठबंधन नहीं हो पाता। मंगलवार को विधानसभा परिसर में जदयू के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद का मन मिलता है। दोनों के विचार एक हैं, स्वभाव भी एक है। दोनों ही दल भ्रष्टाचार के पोषक हैं।
उन्होंने कहा- एएमयू सेंटर शिलान्यास की राज्य सरकार को सूचना तक नहीं देना हैरत की बात है। इसका केंद्र राज्य संबधों पर असर पड़ेगा। इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री पीके शाही को एएमयू की तरफ से आमंत्रण मिल गया है।
कांग्रेस-राजद में नीतीश कुमार ने कहा कि यूपीए का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड जनता के सामने है। जदयू के तीनों उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल करेंगे। श्री कुमार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा विधेयक फाडऩा महज दिखावा था। अब वे चाहे जितनी भी सफाई दे दें, कोई फायदा नहीं होने वाला। अन्ना हजारे को जिस तरह का समर्थन मिला उससे साफ है कि जनता का मूड क्या है? लोकसभा चुनाव में हमलोग यूपीए राज में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने को मुद्दा बनाएंगे। विशेष राज्य के मुद्दे पर केंद्र में वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक होनी थी। इसे राजद अध्यक्ष के कहने पर टाल दिया गया।
वाम दलों से हो सकता है समझौता
मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू का वाम दलों से समझौता हो सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो जदयू अपने बूते चुनाव लड़ेगा। फिलहाल, किसी भी दल से बात नहीं हुई है और न ही हमने कोई पहल की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.