पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांझी ने अपनी सरकार के 15 मंत्रियों की बर्खास्त करने की सिफारिश राज्यपाल से कर दी है।

CM ने 15 और मंत्रियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी सरकार के 15 मंत्रियों की बर्खास्त करने की सिफारिश राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से कर दी है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पत्र लिखकर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री दामोदर राउत, राजस्व मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव, खाद्य मंत्री श्याम रजक, निबंधन मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा, समाज कल्याण मंत्री लेशी सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह, पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बीमा भारती, गन्ना उद्योग मंत्री रंजू गीता, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री वैद्यनाथ सहनी और पंचायती राज मंत्री विनोद प्रसाद यादव को उनके पद से तत्काल बर्खास्त करने की सिफारिश की है।
मुख्यमंत्री ने लिखा राज्यपाल को पत्र
मुख्यमंत्री ने महामहिम राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से जदयू की विधानसभा एनेक्सी में हुई बैठक के प्रस्तावों पर ध्यान नहीं देने का अनुरोध किया है। दिल्ली रवाना होने से पहले मांझी ने राज्यपाल को पत्र लिखा। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव द्वारा विधायकों के साथ की गई बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं करें। उन्होंने राज्यपाल को बताया है कि विधायक दल की बैठक को आहूत करने का अधिकार विधानमंडल में सत्तारूढ़ दल के नेता (मुख्यमंत्री) को ही है।