पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Children Playing On A Fallen Electric Wire, Six Killed

खेलते बच्चों पर गिरा बिजली तार, एक ही परिवार के छह बच्चों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई. बिजली के तार की चपेट में आकर एक ही परिवार के छह बच्चों की मौत हो गई। ये चचेरे भाई-बहन हैं। जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चंद्रा गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर उन पर गिर गया। बच्चों के माता-पिता उन्हें बचाने के लिए दौड़े और वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई। बिजली विभाग को बिजली काटने के लिए फोन किया गया। लेकिन, इसमें देरी हो गई। इससे सभी छह बच्चे झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

हादसे को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश था। मौके पर पहुंचे चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह और चरका पत्थर थाने की पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने शव उठाने से पुलिस को रोक दिया। विधायक द्वारा सरकारी सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया है। मिलेगा दो-दो लाख मुआवजा बिहार पावर होल्डिंग कंपनी ने मामले की जांच का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजा दिया जाएगा।

सभी बच्चे 10 से 12 साल के मृतकों में हाफिज मियां की पुत्री रुखसाना (12 वर्ष), इजहार मियां का पुत्र असलम (11 वर्ष), लतीफ मियां का पुत्र हशमत (10 वर्ष), मुद्दीन मियां की पुत्री संजना (12 वर्ष), शहादत मियां की पुत्री मूर्ति (10 वर्ष) और ताजो मियां की पुत्री तरुणा (10 वर्ष) शामिल हैं।