पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIHAR LIVE: बंद रहे राज्य भर के मेडिकल स्टोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दस साल की बच्ची से गैंग रेप, गला दबाकर हत्या

पटना। सहरसा के सोनबरसा थाने के भादा गांव में आज दिन-दहाड़े बदमाशों ने एक दस साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी अजित कुमार सत्यार्थी ने कहा कि इस संबंध में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस उनकी धर-पकड़ की कोशिश कर रही है। घटना उस समय की है कि लड़की मक्के के खेत में घास काटने गयी थी। उसी समय बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर गैंग रेप किया। बच्ची जब शोर मचाने लगी तो बदमाशों ने रस्सी से उसकी गला दबा दी। बच्ची रस्सी को घास बांधने के लिए अपने साथ ले गयी थी।

पकड़ा गया कुख्यात बदमाश संतोष


पटना। पटना पुलिस में बनी स्पेशन टास्क फोर्स ने राजधानी के बुद्ध कॉलोनी इलाके से कुख्यात अपराधी संतोष और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। संतोष और उसका भाड़े पर हत्याएं करता था और व्यापारियों को पैसों के लिए धमकी देता था। सिटी एसपी जयकांत ने संतोष और उसके साथ पकड़े संजीव और शंकर के बारे में जानकारी दी। इस गिरोह पर रांची के बदमाश मनोज चड्ढा हत्याकांड को अंजाम देने में हाथ था। चड्ढा की हत्या आरा में पिछले दिनों कर दी गयी थी। पुलिस के अनुसार पटना में बिरजू मुखिया हत्याकांड में भी संतोष और उसके गिरोह के बदमाशों की तलाश थी। संतोष पिछले आठ साल से फरार था।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
सासाराम। राज्य की युवा कला एवं सांस्कृतिक मंत्री सह रोहतास जिले की प्रभारी मंत्री सुखदा पांडेय ने शुक्रवार को यहां संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। समाहरणालय परिसर के डीआरडीए भवन में आयोजित इस बैठक के शुरू होते हीं जिले के विधायक रामधनी सिंह, जयकुमार सिंह,राजेश्वर राज आदि द्वारा कई योजनाओं को लेकर सवाल खड़े किए गये। जिसमें अधिकारियों की लापरवाही से काम लंबित पड़े हुए हैं। इतना सुनने के बाद प्रभारी मंत्री भड़क उठी। उन्होने कहा कि किसी भी हाल में समय रहते योजनाओं को पूरा कीजिए। नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिये। मंत्री ने बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारियों से प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट ली जाये। इधर बैठक से निकलने के बाद प्रभारी मंत्री को समाहरणालय परिसर के बाहर गेट पर जिले के पत्थर व्यवसायियों ने घेर लिया जो पिछले चार दिनों से अपनी मांगो को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं। मंत्री ने पत्थर व्यवसायियों को भी अगल से मिलने का समय देकर सबको परिषदन में बुलाया।
हजारों की चोरी
रोहतास जिला के नोखा प्रखंड मुख्यालय में एक व्यवसायी के घर से चोरो ने हजारो रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है। लालजी प्रसाद नामक व्यवसायी के घर से चोरो द्वारा लगभग 80 हजार रुपये नगद, जेवरात, बर्तन और कपड़े की चोरी की है। घटना की प्राथमिकी नोखा थाना में दर्ज करा दी गयी है। जानकारी हो कि पिछले 24 घंटो में नोखा बाजार में चोरी की यह दूसरी घटना है।

बंद रहे राज्य भर के मेडिकल स्टोर

पटना। ऑल इंडिया ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बिहार में 40 हजार से ज्यादा खुदरा व थोक दवा दुकानें आज बंद रहीं। एसोसिएशन ने दवा बिक्री संबंधी केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में आज का बंद बुलाया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एसोसिएशन की मांग पर केंद्र सरकार से गौर करने का अनुरोध किया। वहीं दूसरी ओर,एसोसिएशन की बिहार शाखा के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने को हम मजबूर होंगे। दवा दुकानों की हड़ताल के चलते आम मरीजों के परिजन दवा के लिए भटकते रहे। हालांकि दवा की उपलब्धता के लिए इमरजेंसी काउंटर भी खोले गये थे।

बक्सर सदर अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार
आरा। बक्सर उपकारा में बंद विचाराधीन कैदी गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बक्सर शहर के बुधनपुरवा मुहल्ला निवासी राकेश कुमार यादव (20 वर्ष) चोरी के मामले में बक्सर उपकारा में बंद था। गुरुवार की शाम कैदी राकेश कुमार द्वारा पेट दर्द की शिकायत किये जाने के बाद जेल प्रशासन ने इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के डॉक्टर इलाज के दौरान कैदी को पानी चढ़ा रहे थे। तभी वह अचानक फरार हो गया। बक्सर के न्द्रीय कारा अधीक्षक एसके अम्बष्ठ ने बताया कि उपकार में रहने वाला विचाराधीन कैदी की सुरक्षा में चार गार्ड तैनात थे। वहीं अधीक्षक ने बताया कि कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी जारी है। उसके बाद सुरक्षा में तैनात सभी गाडों पर कार्रवाई की जायेगी।
दवा विक्रेताओं के समर्थन में प्राईवेट डॉक्टरों ने बंद रखी क्लिनिक
आरा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के आह्वाहन पर भोजपुर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को भोजपुर जिला के सभी दवा विक्रेताओं ने अपनी मांगो के समर्थन में दवा दुकान बंद रखी। दवा विक्रेताओं ने सदर अस्पताल के गेट से जुलूस निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: सदर अस्पताल गेट पर आकर समाप्त हुआ जहां दवा विक्रेत धरना पर बैठ गये। एसोशिएशन के सचिव राणाप्रताप सिंह ने बताया कि जिले के थोक एवं खुदुरा करीब सात सौ दुकान बंद रही। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर सदर अपस्ताल में सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम करने का दावा किया गया था जो फेल दिखा।
भाजपा युवामोर्चा ने मनमोनहन, सोनिया का फुंका पुतला
आरा। भ्रष्टाचार में डूबे केन्द्रीय कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने आरा रेलवे परिसर में युपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि रेल मंत्री पवन बंशल और कानून मंत्री अश्वनी कुमार को जबतक कांग्रेस मंत्री मंडल से बर्खास्त नहीं किया जाता तबतक भाजपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करती रहेगी। इस मौके पर भाजपा युवा नेता रंगबहादुर यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी विजेता विजय वर्धन, निशिकांत शर्मा, शंभु कुमार सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मजदूर की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने किया सड़क जाम
आरा। जिले के कोइलवर थाना अन्तर्गत गिद्घा अद्यौगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एस्वेस्टस फैक्ट्री में काम करने के दौरान गिरने से एक मजूदर की मौत हो गयी। मजदूर की मौत से आक्रोशित एस्वेस्टस फैक्ट्री के मजूदरों ने मुआबजे की मांग को लेकर घंटों आरा-पटना मुख्यमार्ग को जाम कर नारेबाजी की। कोइलवर थाना प्रभारी आरके दूबे ने बताया कि एस्वेस्टस फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर धर्मेन्द्र कुमार की मौत काम करने के दौरान हुई है। जो जहनाबाद जिले का रहने वाला है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूर मुआबजे रूप में फैक्ट्री मालिक से पांच लाख रुपये व नौकरी की मांग कर रहे है। जिसे यथा संभव पूरा करने आश्वासन फैक्ट्री मालिक द्वारा दिये जाने के बाद सड़क जाम खत्म हुआ।