पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लंदन यात्रा पर गए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने देखी ब्रिटिश पार्लियामेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| लंदन यात्रा पर गए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को ब्रिटिश पार्लियामेंट देखा। वहां पर लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने उनका स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री को पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के कार्यों के बारे में बताया।
मौके पर इंटरनेशनल ग्रोथ सेंटर के निदेशक प्रो. रॉबिन बर्गेस, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर रूथ कटमुरी, एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सदस्य सचिव शैवाल गुप्ता, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव रामेश्वर सिंह, कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और सचिव संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।