पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खुशरूपुर के महादलित टोले में रविवार को सुबह11 बजे कार्यक्रम है। इसमें भाग लेने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक ने उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट किया है। इसमें कहा गया कि है कि बोधगया के महाबोधि मंदिर व पटना के गांधी में हुए सीरियल ब्लास्ट से इंडियन मुजाहिद्दीन ने अपनी उपस्थिति का अहसास करा दिया है। ऐसे में कुछ आतंकवादी पकड़े गए हैं, तो कुछ अब भी फरार हैं और पकड़ से बाहर हैं। पटना जिला को नक्सल प्रभावित बताया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्ग में आरओपी की व्यवस्था एवं एंटी सैबोटेज जांच जरूरी है। ऐसे में आईएम व भाकपा माओवादी एवं अन्य उग्रवादी संगठन के अनेक सक्रिय सदस्य भूमिगत या फरार हैं। उक्त अवसर पर किसी अप्रिय वारदात किए जाने की संभावना है। ऐसे में सीएम के कारकेड के जाने व लौटने के दौरान हाईवे पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से रोका जा सकता है। वाहनों को भी सड़क किनारे से हटा कर पार्किंग कराया जा सकता है।
एनएच 30 पर चौकसी
इस कारण से यदि सीएम सड़क मार्ग से जाते हैं, तो एनएच के दोनों ओर वाहनों का पार्किंग होता है। ऐसे में सीएम के कारकेड के गुजरने के दौरान वाहनों को रोका जा सकता है। सीएम के कारकेड के गुजरने व लौटने के दौरान कुछ समय पूर्व से ही एनएच 30 पर वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है। इसका असर पटना-मसौढ़ी रोड व महात्मा गांधी सेतु पर भी असर पड़ सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.