पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोने की चेन और एक लाख रुपए के लिए मां-बेटे काे जिंदा जलाने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुल्हिनबाजार/ पटना. सोने की चेन, एक लाख रुपए के लिए पति व ससुराल वालों ने विवाहिता मुसर्रत परवीन व उसके तीन वर्ष के बेटे दानिश को केरोसिन तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। दुल्हिनबाजार थाना के भरतपुरा में रविवार की सुबह पांच बजे हुई इस घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।

वहां के डॉक्टरों ने मां-बेटे को पीएमसीएच रेफर कर दिया। मां आधी जल चुकी है, जबकि बेटे का दोनों पैर झुलस गया है। मुसर्रत के भाई मो. एजाज के बयान पर उसके पति जमशेद आलम, जेठ मो. इम्तियाज व मो. फारूख, जेठानी गजाला परवीन, सास हसीना खातून के खिलाफ दुल्हिनबाजार थाने में दहेज के लिए हत्या का प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना के बाद सभी नामजद फरार हैं। थानेदार राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्त में लेने के लिए छापेमारी में जुटी है। पटना सिटी के बरकत खां अखाड़ा के रहने वाले मो. कमरूद्दीन की इकलौती बेटी मुसर्रत की शादी 2006 में भरतपुरा के नजमुल हक के बेटे जमशेद आलम से हुई थी।
शादी के बाद से ही कर रहे थे प्रताड़ित
पीएमसीएच में मौजूद मुसर्रत के भाई एजाज ने बताया कि शादी के बाद से जमशेद व ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट किया करते थे। बावजूद वह जुल्मों सितम को सहती रही। कई बार उसने मायके में बताया था उसके साथ बरताव ठीक से नहीं हो रहा है।
बच गया छोटा बेटा
मुसर्रत दो बेटों दानिश व शादाब के साथ कमरे में सोई थी। सुबह लगभग पांच बजे उसकी गोतनी गजाला व पति जमशेद ने केरोसिन तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। इतने में मुसर्रत ने छोटे बेटे शादाब को बिस्तर से नीचे फेंक दिया, जिससे वह बच गया। भागने में दानिश का दोनों पैर झुलस गया, जबकि मुसर्रत आधी जल गई।
(पीएमसीएच में मां और बेटे का चल रहा है इलाज)