बेगूसराय। रविवार की सुबह सुरजीत कुमार उर्फ फंटूस को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी सुरजीत को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जख्मी सुरजीत वनद्वार गाव का रहने वाला है। वह वर्तमान में जिला मुख्यालय के हेमरा मोहल्ला में रहा करता था।