पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या की योजना बनाते पकड़े गए अपराधी, हत्या के बदले मिलना था दो लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर. नगर पुलिस ने आरएन कालेज ग्राउंड से कुख्यात कांट्रेक्ट किलर राजेश उर्फ राहूल को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से एक देशी कट्‌टा और बारह बोर के सात कारतूस बरामद किए गए है। तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी तब हुइ जब सभी आरएन कालेज ग्राउंड के समीप भोजपुर के एकबारी गांव के गोलू सिंह की हत्या करने की योजना बना रहे थे।
राजेश उर्फ राहूल बिदुपुर थाना क्षेत्र के कर्मोपुर गांव का, उसका साथी विकास कुमार झा समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के शाहपुर पगड़ा गावं का तथा विश्वजीत कुमार भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला बताया गया है। तीनों अपराधी इससे पूर्व भी कई मामलों में जेल जा चुके है।
वैशाली एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरएन कालेज के समीप तीन अपराधी किसी अपराध की योजना बना रहे है। पुलिस ने त्वरंत कार्रवाई की और छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने पुलिस को बताया कि उनलोगों ने भोजपुर के एकबारी गांव के रहने वाले गोलू सिंह की हत्या के लिए दो लाख की सुपारी ले रखी थी।
गोलू सिंह की हत्या करने के लिए ही सभी अपराधी हाजीपुर में एकत्रित हुए थे, जहां से सभी भोजपुर के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों ने जिस गोलू सिंह को टारगेट में ले रखा था उस पर भी अपने ही गांव के रवीन्द्र सिंह की हत्या करने का आरोप है।