पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराध की योजना बनाते पकड़े गए अपराधी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम। रोहतास जिला के कछवां थाना क्षेत्र में एक ठिकाने पर अपराध की योजना बनाते पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर नासरीगंज, कछवां और काराकाट थाना में पूर्व से एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इन अपराधियों के पास से एक देशी बंदूक, एक पिस्तौल दर्जन भर जिंदा कारतूस के अलावे लोहे के रड और धारदार हथियार पुलिस ने जब्त किया है।
रोहतास एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि कछवां थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान कछवां के बेलाड़ी निवासी विष्वनाथ मुसहर, लेबु मुसहर, मुन्ना नट, भोला नट और काराकाट थाना के चिकसिल निवासी अपराधी सुरेश मुसहर को गिरफ्तार किया गया । इन अपराधियों पर लूट राहजनी और हत्या के एक दर्जन से ज्यादा मामले विभिन्न थानो में दर्ज हैं।