पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन में डाका, एक यात्री को बाहर फेंका, दूसरे ने जान बचाने को लगाई छलांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अस्पताल में घायल शहरोज)
बिहटा/पटना. लोकमान्य तिलक-राजेंद्रनगर टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12141) में रविवार सुबह एक दर्जन अपराधियों ने डकैती की। सुबह लगभग 5:20 बजे बिहटा-कोइलवर के बीच जनरल बोगी में डकैती हुई। विरोध करने पर पिस्टल और चाकू से लैस अपराधियों ने यात्री अव्वल आलम की पिटाई कर उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य यात्री माे. शहरोज जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गया। वह बुरी तरह घायल है।
शहरोज पूर्णिया के अमनौर का है। इधर, दिनभर पुलिस को डकैती की सूचना नहीं थी। देर रात कमाल नामक एक व्यक्ति ने बिहटा जीआरपी को बताया कि शहरोज व अव्वल भाई हैं।
कमाल का दावा है कि वह भी दाेनों के साथ ही सफर कर रहा था। उसने दानापुर अस्पताल पहुंचकर मृतक की पहचान शहरोज के भाई अव्वल आलम के रूप में की। कमाल ने शहरोज के दिए गए बयान के उलट कहा कि बाथरूम से निकलने के बाद शहरोज गेट से गिरने लगा। इसी दौरान अव्वल ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों गिर गए। कमाल ने बताया कि दिनभर पटना जंक्शन पर था लेकिन पुलिस को कुछ नहीं बताया। रात में जब शहरोज के परिजनों ने मुझे बताया कि शहरोज घायल है तब पीएमसीएच गया। फिर दानापुर अस्पताल गया। कमाल ने बताया कि शहरोज के परिजन पूर्णिया से रवाना हो चुके हैं।
आरा से ट्रेन खुलने के बाद डकैती
बकरीद पर घर लौट रहे घायल शहरोज ने बताया की आरा के बाद ही डकैती शुरू हो गई। विरोध करने पर एक लुटेरे ने उसपर चाकू से वार कर दिया। बचने के लिए मैं ट्रेन से कूद गया। जिसकी मौत हुई है उसे मैं नहीं जानता हूं।
एसपी बोले-घटना की जानकारी नहीं
रेल एसपी उपेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहटा से लेकर पटना व राजेंद्रनगर टर्मिनल में भी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। घायल का बयान लेने के बाद ही पुलिस कुछ बता सकेगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें न डॉक्टर, न नर्स, ठेकेदार ने की बिहटा हॉस्पिटल में मरहम-पट्‌टी