पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Danapur Shot Dead In The Elderly,Patna Crime News

दानापुर में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दानापुर. दानापुर में आज सुबह एक 86 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने उन्हें दो गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार 86 वर्षीय भगवान प्रसाद सुबह फूल तोडऩे के लिए निकले थे। वे घर वापस लौट रहे, उसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस इस मामले में दो बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
भगवान दास भाभा एटोमिक सेंटर में भी जॉब कर चुके थे। रिटायर्ट होने के बाद उन्होंने पाटर्नशीप पर दूध का बिजनेस शुरू किया था। कुछ दिनों पूर्व उनके पाटर्न के बेटे ने उनके अकाउंट से फर्जी तरीके से 7 लाख रुपए निकाल लिए थे। भगवान प्रसाद की ओर से इस मामले में थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही भगवान प्रसाद का अपने बेटों के साथ भी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुललिस इस मामले की जांच कर रही है।