पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dandiya Fun Of Children And Collect Funds For Flood Victims

डांडिया पर बच्चों ने की मस्ती और इकट्ठा की बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बोरिंग कैनाल रोड स्थित बॉल्डविन्स सोफिया स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर शुक्रवार को बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या अंजु सिंह ने इस पर्व के महत्व को समझाते हुए बच्चों को सदैव सत्य के राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। किसी ने भक्ति गीत की प्रस्तुति दी तो किसी ने नृत्य की। इस अवसर पर सभी शिक्षक भी मौजूद थे।
डांडिया-गरबा पर धमाल
गुजराती वेश-भूषा में सजी महिलाएं, हाथों में डांडिया। शुक्रवार को यह मौका था, रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की ओर से हाजीगंज स्थित टेंडर हार्टस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित डांडिया-गरबा नृत्य समारोह का। समारोह का उद्घाटन मंत्री रंजू गीता, मुख्य अतिथि एमएलसी ललन सराफ रोटरी मंडलाध्यक्ष बिंदू सिंह थे। गरबा नाइट फेम फाल्गुनी पाठक के गीत ‘गरबा की है आज रात, मिल जुल करे आराधना आज’, ने लोगों को झूमाया।
गरबा कर इकट्ठा की बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि
राजा बाजार ब्रह्म स्थानी गली स्थित विद्या किड्स स्कूल में छोटे बच्चों ने गरबा खेला। दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा और राम दरबार की अनोखी प्रस्तुति पेश की गई। इसी दौरान मान्या, कौशिकी और खुशी ने कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए रुपए भी इकट्ठा किए। यहां उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों ने मिलकर कुल ग्यारह सौ रुपए इकट्ठा किए। जिसे प्रधानमंत्री बाढ़ पीड़ित योजना में चेक द्वारा भेजा जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की संचालिका नीतू सिन्हा एवं शिक्षिका विनिता सिन्हा ने किया था।
उड़ान कार्यक्रम में की दुर्गा पूजा
ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान का आयोजन किया। स्कूल के बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। छात्रों ने छोटा बच्चा जान के हमको ना तड़पाना रे पर नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं छात्राओं ने मुझे पंख मिले पर प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से बच्चों ने लोगों को संदेश दिया कि मौका मिले तो लड़कियां किसी से कम नहीं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासिका अनीता कुणाल, प्राचार्य डीके मुखर्जी के साथ विद्यार्थी राघवेंद्र, प्रशांत, आदित्य, आकांक्षा, अनुष्का, अर्क, हर्षिता, यशवर्द्धन, आदित्य उपस्थित थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें