पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Data Entry Operators Animal Fishery Resources Department Principal Secretary Hoop

डाटा एंट्री ऑपरेटर्स ने घेरा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना.पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में करीब एक दर्जन डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने विभाग के प्रधान सचिव का घेराव किया है। प्रधान सचिव सुभाष शर्मा ने इनकी जगह यूडीसी और एलडीसी से नियुक्त कर्मचारियों को बहाल करने की बात कही थी। इसी के विरोध में ऑपरेटर्स ने विभाग में प्रदर्शन किया। तोड़-फोड़ की आशंका को ध्यान रखते हुए यहां पुलिस फोर्स भी पहुंच चुकी है। साथ ही एसएसपी जयंतकांत भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर्स संविदा पर नियुक्त किए गए हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सुभाष शर्मा ने इन्हें हटा कर इनकी जगह पर दूसरे कर्मचारियों को बहाल करने की योजना बनाई है।
ये कर्मचारी यूडीसी और एलडीसी से नियुक्त हो कर विभाग में आएंगे। प्रधान सचिव के इसी फैसले के विरोध में करीब एक दर्जन डाटा एंट्री ऑपरेटर्स ने विभाग में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही सुभाष शर्मा के चेंबर का भी घेराव किया है।