पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोपालगंज. गोपालगंज से तस्करी कर विदेश भेजने ले जा रही युवती को हरियाणा पुलिस ने बरामद किया है । मानव तस्करों के द्वारा अब तक चार युवतियों को विदेश में ले जाकर बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। हरियाणा पुलिस के पकड़ में आया मानव तस्कर शंकर राठौर ने इसका खुलासा किया है ।
तस्कर ने बताया है कि गरीब घरों की युवतियों की शादी पैसे के अभाव में अच्छे घर में नहीं हो पाती। उनके परिजनों से मिल कर बेहतर शादी का झांसा देकर उन्हें घर से ले जाया जाता है और उन्हें मानव तस्करी के तहत बेच दिया जाता है। उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत की युवती की शादी गरीबी के कारण नहीं हो रही थी।
उसी गांव के मुमताज मियां ने शादी कराने को लेकर युवती को हरियाणा के जमुना नगर ले गया, जहां उसका यौन शोषण किया और उसे मानव तस्करों के हाथ बेच दिया। मानव तस्कर उसे विदेश भेजने की तैयारी में लगा था, तभी मौका पाकर युवती भाग गयी। वह जमुना नगर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस तत्काल छापेमारी कर शंकर राठौर नामक तस्कर को हिरासत में ले लिया।
भागलपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर मोहल्ले में एक युवक संतोष मंडल द्वारा अपने पड़ोसी छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। गर्भवती होने पर युवक ने अब शादी से इंकार कर दिया है। पीडि़ता ने बुधवार को थाना पहुंच कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
आरा में महिला से रेप आरोपी गिरफ्तार
आयर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता ने आयर थाने में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महिला के साथ छेडख़ानी
कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी निवासी एक महिला ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि हरि सेठ रात्रि में बिना पूछे घर में घुस गए और मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। परिजनों द्वारा हो-हल्ला करने के बाद वे भागने में सफल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.