पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा, जेडीयू और राजद ने दी बधाई

दिल्ली चुनाव परिणामः भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा, जेडीयू और राजद ने दी बधाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। आम आदमी पार्टी की दिल्ली पतह ने बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। भाजपा के बढ़ते प्रभाव से परेशान राजद, कांग्रेस और जदयू नेताओं की उम्मीदें जगा दी है। जीत की सूचना आने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू नेता नीतीश कुमार ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी और भाजपा पर जमकर हमला किया। नीतीश कुमार ने अपने फेसबुक पर स्टेटस अपलोड कर कहा कि मैं अरविन्द केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देता हूं।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी लड़ाई जीती है। उनकी पार्टी ने दिल्ली में अद्भभूत प्रदर्शन किया है। हम उन्हें बधाई देते हैं। परिणाम यह भी संकेत देते हैं कि दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की कार्यप्रणाली को खारिज कर दिया है।
लोगों ने 10 लाख रूपये का सूट पहनने वाले के मुकाबले सादा जीवन रखने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी है। सिंह ने कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणामों का बिहार, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं, सहित समूचे देश में दूरगामी परिणाम होगा।
आगे पढ़िए क्या कहा राजद ने.....