पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Deputy Mayor Thugs From Rs 45 Lakh To Widow, Bihar, Patna News

जानिए इस महिला की कहानी, कैसे ठग ली डिप्टी मेयर से 45 लाख रूपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारशरीफ। पैसे के लालच में एक सुहागन महिला ने विधवा बन गई। इसके बाद पटना के डिप्टी मेयर से एक महिला ने 45 लाख रूपए ठग ली। ये महज संयोग ही था कि समय रहते उसकी सच्चाई सामने आ गई और सारा मामला सामने आ गया।
पटना की रहने वाली हेमंती देवी ने अपना नाम बदलकर पटना के डिप्टी मेयर के नाम पर दूसरे की जमीन रजिस्ट्री कर दी। डिप्टी मेयर ने जमीन पर कब्जा करने गए तो ये मामला सामने आया। डिप्टी मेयर ने हिलसा में एक जमीन का सौदा किया था। जमीन का सौदा 90 लाख रूपए में हुआ था। आधा पैसा चुकता करने के बाद जमीन पर डिप्टी मेयर को चारदीवारी करनी की बात हुई थी।
डिप्टी मेयर ने जब 45 लाख रूपए अदा करने के बाद जमीन की चारदीवारी करने पहुंचे तो पता चला कि उस जमीन की मालिक कोई और है। इस मामले के सामने आने पर डिप्टी मेयर ने तत्काल इस मामले की सूचना स्थानी थाने में दी।
उक्त सूचना के आलोक में जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तब पता चला कि पटना की रहने वाली हेमंती देवी ने अपना नाम बदल कर प्रभा देवी कर ली और फर्जी हस्ताक्षर कर दूसरे की जमीन को डिप्टी के नाम पर रजिस्ट्री कर दी।
हेंमती देवी सुहागन है और उसका पति बिहारशरीफ में शिक्षक है। फिलहाल पटना पुलिस इस मामले में हेमंती देवी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है।