पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. जदयू ने अपने तीन मौजूदा सांसदों साबिर अली, शिवानंद तिवारी और एनके सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजना तय कर लिया है। ऐसे में साबिर अली मायूस होकर दिल्ली लौट गए हैं। पार्टी उन्हें मनाने में लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी उन्हें मंत्री बनाने का मन भी बना रही हैं।
मालूम हो कि गुरुवार को पार्टी ने इन सांसदों को साफ संकेत दे दिया है कि सांसद बनना है तो लोकसभा चुनाव लडि़ए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच गुरुवार की रात हुई बातचीत में नए उम्मीदवारों को राज्यसभा का टिकट देने पर मोटे तौर पर सहमति बन गई है। हालांकि यादव ने कहा कि अभी नये उम्मीदवारों के संबंध में फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिनों में नाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव सात फरवरी को होंगे।
फिर राज्यसभा में कौन : कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह, हाजीपुर से सांसद रामसुंदर दास और विधान पार्षद संजय झा राज्यसभा टिकट के दावेदारों में आगे चल रहे हैं। सात फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जदयू को तीन और भाजपा को दो सीटें मिलनी तय है।
आगे जानिए क्या है पार्टी का संकेत...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.