पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऔरंगाबाद/पटना. अज्ञात अपराधिय़ों ने गुरूवार को अम्बा के जिला पार्षद के पति मुन्ना सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी। वे अपने गांव से अम्बा जा रहे थे तभी रास्ते में ही पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही केरल के राज्यपाल निखिल कुमार जिला पार्षद के पति मुन्ना सिंह को देखने सदर अस्पताल पहुंचे।
घटना गुरूवार की सुबह की है। जिला पार्षद के पति अपने गांव हड़िया से अम्बा आ रहे थे। वो अभी फॉल के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
मुन्ना ने कुछ दिन पहले ही एसपी से मिलकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसको पुलिस ने अनसुनी कर दिया था। बहरहाल इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस और अम्बा के थानेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आगे देखिए घटना के बाद की तस्वीरें ...
फोटो : ओमप्रकाश।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.