पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएमसीएचः मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल में किया तोड़ फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरभंगा/पटना। डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती मरीज की मौत के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सिनुआर गोपाल गांव में कुछ दिन पहले प्रसाद खाने से कई लोग बीमार हो गए थे।
इसमें ओम प्रकाश भी एक है। इलाज के अभाव में आज ओम प्रकाश ने डीएमसीच में दम तोड़ दिया। 24 वर्षीय युवक ओमप्रकाश कुंवर की मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस के आने पर किसा प्रकार से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
बीते बुधवार की रात गांव के हीरा कुंवर के यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा थी। इसी में प्रसाद खाने से अधिकतर लोगों की हालत बिगड़ गई। बच्चों समेत 250 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।
उन्हें पहले गांव के नजदीकी अस्पताल और गंभीर को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। प्रसाद में ऐसा क्या था कि पूरा का पूरा गाव ही बीमार पड़ गया इसकी जाच हो रही है।