पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Doctor Arrest In Kidnapping Case Of Innocent Girl In Patna Bihar

नवजात का अपहरण, नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। राजधानी पटना से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र में नवजात के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अपहरण के चौबीस घंटे के भीतर नवजात को बरामद कर लिया। इस मामले में नर्सिंग होम संचालक डॉ. मनोज कुमार सिंह और कम्पाउंडर शिवकांत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर बच्चे के अपरहण का मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक चार मई को शारदा देवी को परसा बाजार के पुनपुन बांध स्थित न्यू जय माता दी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। 5 मई को शारदा ने पुत्र का जन्म दिया। बुधवार की रात शारदा देवी का बच्चा गायब हो गया। शारदा देवी के ससुर रामजी पासवान ने इस मामले में नर्सिंग होम के संचालक डॉ. और कंपाउडर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत बच्चा थाना क्षेत्र के भोकिमपुर बगीचा में रखा हुआ है। पुलिस ने बगीचा से नवजात को बरामद किया और उसे बच्चे की मां को सौंप दिया। शारदा देवी को पुनपुन स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
डॉ. के कागजातों की होगी जांच
पटना में यह पहला मामला है जब किसी डाक्टर पर नवजात के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डॉ. के कागजातों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नर्सिंग होम का संचालक किस प्रकार का डाक्टर है। इस मामले की जांच सिविल सर्जन करेंगे।