पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. विशेष जिला अस्पताल का दर्जा हासिल गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में अगर आप कोई भी ऑपरेशन कराने जाते हैं तो सोच लें। यहां आपॅरेशन से पहले एनिस्थिीसिया (बेहोश करने वाली दवा) भी बाहर से मंगानी पड़ती है। यहां संसाधनों की इतनी कमी है कि डॉक्टर्स निजी औजार लाकर ऑपरेशन करते हैं। इसलिए यहां ऑपरेशन कराने वालों की संख्या भी घटती जा रही है।
लेप्रोस्कोपिक मशीन नहीं
यहां तीन ऑपरेशन थिएटर हैं। लेकिन, न तो औजार हैं न मशीन। लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन की मशीन लग जाने से मरीजों को बहुत सहूलियत हो सकती है। बाहर इसके लिए 25 से 30 हजार खर्च करने पड़ते हैं। लेप्रोस्कोपिक की सुविधा पीएमसीएच में ही है। ऑटोक्लब वॉल्व भी नहीं है। बेहोश करने के लिए सिर्फ एक चिकित्सक हैं।
मरीजों की घट रही संख्या
एक समय था जब यहां महीने में करीब 300 मरीजों का ऑपरेशन होता था। मगर, मूर्छक की कमी के कारण यह संख्या घट गई है। अब यहां हर माह करीब 100 से डेढ़ सौ मरीजों का ही ऑपरेशन हो पाता है।
यहां मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (सभी संसाधनों से युक्त ओटी) बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे
डॉ. ए.के. कश्यप, अधीक्षक
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.