पटना. दुर्गापूजा से लेकर छठ के बीच पूर्व मध्य रेल कई प्रीमियम, मेल, एक्सप्रेस व जनसाधारण पूजा स्पेशल ट्रेनाें का परिचालन कर रहा है। इस कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे ने पटना से भुवनेश्वर के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन की सूची जारी की है। इससे पहले पूमरे की ओर से 13 पूजा स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी हुई थी।
पटना और भुवनेश्वर के बीच गाड़ी संख्या 08449/08450 पटना-भुवनेश्वर-पटना स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन 19 एवं 26 सितंबर और 03 अक्टूबर को भुवनेश्वर से 3.30 बजे खुलकर शनिवार को 11.40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 20 व 27 सितंबर व 4 अक्टूबर को पटना से दिन के 2 बजे खुलेगी और रविवार को शाम 7 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
21 से 27 तक कई पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
21 से 27 सितंबर के बीच पूर्व मध्य रेलवे की कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन स्थगित रहेगा। सीपीआई एमएल (माओवादी) द्वारा 21 से 27 सितंबर के बीच स्थापना सप्ताह मनाने की घोषणा के बाद पूर्व मध्य रेल ने सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि इस अवधी के दौरान अति सतर्कता बरतते हुए संबंधित रेल खंडों पर चलायी जाने वाली सभी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को नियंत्रित और पायलटिंग करते हुए चलाया जाएगा।
दानापुर मंडल की ये पैसेंजर ट्रेनें हुईं रद्द
53233 व 53234 गया पटना पैसेंजर, 63257 व 63242 गया पटना पैसेंजर, 63242 व 63244 गया पटना पैसेंजर, 63571 व 63572 झाझा किऊल पैसेंजर
53625 व 53626 किऊल गया पैसेंजर