पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Eastern Central Railway Station Will Be Operated By Solar Energy

पूर्व मध्य रेलवे के 23 स्टेशन बनेंगे ग्रीन स्टेशन, सौर ऊर्जा से होगा संचालित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पूर्व मध्य रेलवे के 23 स्टेशनों को ग्रीन स्टेशन में बदला जाएगा। यानी बिजली की सारी व्यवस्था सौर ऊर्जा से संचालित होगी। इस दिशा में काम चल रहा है। मंगलवार को पूर्व मध्य रेल के जीएम मधुरेश कुमार ने यह घोषणा की। वे रेल मुख्यालय हाजीपुर में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान तकनीकी संगोष्ठी में बोल रहे थे। पूमरे द्वारा 8 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। संगोष्ठी में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास, उपलब्धियों और अधिक ऊर्जा संरक्षित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

जीएम ने कहा कि 23 स्टेशनों को ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे स्टेशनों पर सारी विद्युत ऊर्जा की जरूरतें सौर ऊर्जा द्वारा पूरा किया जा रहा है। समस्तीपुर मंडल का रामभद्र पुर स्टेशन ग्रीन स्टेशन का उदाहरण है। इसके अलावा रेलवे के कई इकाइयों में सौर ऊर्जा से आपूर्ति के परसेंटेज को बढ़ाने की कोशिश चल रही है।
उन्होंने कहा कि सभी रेलवे क्वार्टरों में इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगा दिया गया है। इससे एक साल में करीब 5 करोड़ की बचत होने का अनुमान है। इससे इमरजेंसी विद्युत सप्लाई के लिए डीजल खपत में भी एक साल में लगभग 400 किलो लीटर डीजल के बचत होने का अनुमान है। यही नहीं सभी समपार फाटकों पर बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से की जा रही है।
यह कार्य ज्यादातर समपार फाटकों पर पूरा कर लिया गया है। बाकी बचे समपार फाटकों पर यह कार्य 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक अजय शुक्ला, मुख्य विद्युत अभियंता एमके झा, सीएस झा, सीपीआरओ अरविन्द कुमार रजक समेत पांचों मंडल के विद्युत अभियंता एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।