पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक-मोटरसाईकिल की टक्कर में एक की मौत, रोड जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाटना/बेगूसराय. बिहार में बेगूसराय जिले के खोदावंटपुर थाना क्षेत्र में कल देर रात राजकीय राजमार्ग संख्या 55 पर ट्रक और मोटरसाईकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक की पहचान जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी रणधीर सिंह (30) के रूप में की गयी। श्री सिंह रोसड़ा से बरौनी जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके विरोध में आज स्थानीय लोगों ने रोड जाम कार दिया है।