पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। आर ब्लॉक गेट से धरना-प्रदर्शन की जगह हटाने पर फैसला तीन से चार दिनों में हो जाएगा। ट्रैफिक एसपी राजीव मिश्र ने बताया कि शहर में जाम नहीं लगे, इसलिए धरने की जगह बदली जाएगी। जिला प्रशासन और अन्य विभागों के साथ मिलकर इसका समाधान ढूंढ़ा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने चार जगहें सुझायी हैं। लेकिन सभी में कुछ न कुछ अड़चनें हैं।
120 दिन बंद होता है गेट
आर ब्लॉक गेट से प्रदर्शन की जगह हटाने को लेकर भास्कर मुहिम चला रहा है। प्रदर्शन की वजह से एक साल में करीब 120 दिन आर ब्लॉक गेट बंद होता है।
चार दिनों में...
इससे आर ब्लॉक, मीठापुर, स्टेशन गोलंबर, डाकबंगला, आयकर गोलंबर, अदालतगंज सहित मुख्य पटना की सभी छोटी-बड़ी सड़कों पर गाडिय़ों का दबाव बढऩे से जाम लग जाता है।
श्याम जी सहाय, रिटायर्ड आईएस : धरना-प्रदर्शन जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है। सड़क जाम को वजह बताकर इसे रोका नहीं जा सकता है। प्रदर्शन की जगह शहर से बाहर भी नहीं हो सकती। इससे कानून-व्यवस्था की समस्याएं उत्पन्न हो जाएंगी। इस कारण धरना-प्रदर्शन के लिए सबसे बेहतर जगह हार्डिंग पार्क मैदान ही हो सकता है।
एमपी जैन, समाजसेवी : स्टेशन गोलंबर से मीठापुर गोलंबर तक ट्रैफिक का सबसे ज्यादा लोड रहता है। इस सड़क को जाम से बचाने के लिए धरना स्थल को मिलर स्कूल मैदान में शिफ्ट करने पर विचार किया जाना चाहिए।
निगम से हो रही है बात
ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि जीपीओ के पीछे स्थित नगर निगम की खाली जमीन पर धरना-प्रदर्शन के लिए बात की जा रही है। अगर नगर निगम इसके लिए तैयार हो जाता है, तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। पुरानी बस स्टैंड वाली जमीन के लिए भी बात की जा रही है।
हार्डिंग पार्क मैदान
हार्डिंग पार्क स्थित पुराना बस स्टैंड
मिलर स्कूल ग्राउंड
बाईपास स्थित नया धरना स्थल
गांधी मैदान का एक कोना
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.