पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ex Railway Minister And RJD Chief Lalu Yadav And Bihar CM Nitish Kumar Fight For Son

PIX: बेटों की लड़ाई, सामने आई, कुछ इस अंदाज में नीतीश पर लालू ने बोला हल्ला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। बिहार के दिग्गज राजनीतिज्ञों के बेटे राजनीतिज्ञों के निशाने पर हैं। लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप की बढ़ती सक्रियता पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि नेतृत्व परिवर्तन के लिए रैली हो रही है। इसके जवाब में लालू प्रसाद ने कहा कि आपका बेटा कहां है? क्या कर रहा है वह?
लालू ने कहा कि मेरे बेटे ने जब से होश संभाला है, तभी से लालटेन पकड़े हुए है। उसके हाथ में क्या मैं तीर और कमल दे दूं? लेकिन नीतीश कुमार बताईए कि आपका बेटा क्याकर रहा है। वह राजद की ओर से 15 मई को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली परिवर्तन रैली को लेकर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार का पतन हो चुका है। बस अब अंतिम क्रिया बाकी है। आठ साल तक हमने उन्हें मौका दिया। पर उन्होंने क्या किया? सबको ठग लिया। यह लोगों को पता नहीं था। मुझे उनके बारे में बहुत पहले से पता था। अब और नहीं। राज्य को अमेरिका और चीन से आगे ले जाने वाले नीतीश के राज में भ्रष्टाचार, बलात्कार, व्यभिचार और अत्याचार बढ़ता जा रहा है। लोग अब ऐसी सरकार को उतार देना चाहते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें लालू के व्यंग, साथ में देखें उनके अंदाज को...