पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/अररिया। नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से लगे बिहार में अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के मीरगंज के निकट आज सुबह एक निजी बस से सशत्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 49 हजार रुपये के जाली नोट
बरामद किये।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार वर्मा ने यहां बताया कि नेपाल और बंगलादेश की सीमा से लगे होने के कारण एसएसबी के जवान नियमित रुप से आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे और इसी दौरान एक निजी बस से 49 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि बरामद नोटों में पांच-पांच सौ और एक-एक सौ रुपये के नोट शामिल हैं। श्री वर्मा ने बताया कि सभी नोट एक थैले में रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि जवानों को देखते ही इस धंधे में शामिल लोग थैला छोड़कर फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.