पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Father Take Poison With Three Son In East Champaran Bihar

BIHAR LIVE: तीन बच्चों के साथ पिता ने खाया जहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बच्चों के साथ पिता ने खाया जहर
पटना। पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों और बेटी के साथ जहर खा लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। तीनों को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह इस घटना की वजह हो सकती है।
किसान की गोली मारकर हत्या
सासाराम। रोहतास जिला के काराकाट थाना में शाहपुर गांव के एक किसान को अपराधियो ने गोलियो से छलनी कर मौत की नींद सुला दी है। बुधवार की रात अपने घर के बाहर सो रहे किसान विश्वनाथ सिंह के पास पहुंचे आधा दर्जन की संख्या में अपराधियों ने जगाकर पहले मारपीट की। जब उन्होने शोर मचाना शुरू किया तो अपराधियों ने चार गोलियां बदन में दाग दी। घटना के बाद किसान के परिजनों ने भाग रहे अपराधियों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान अपराधियों के तरफ से कई चक्र गोलियां चलाई गई। गोलीबारी की इस घटना में किसी की घायल होने की सूचना नही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कŽजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। रोहतास एसपी विकास बर्मन ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के हीं सात लोगो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी ने बताया कि यह मामला भूमि विवाद का है। पहले से हीं गांव के ही दो पक्षो के बीच एक भुखंड पर कŽजा के लिए विवाद चल रहा था। जिसको लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
नाबालिग दलित युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास
सासाराम। रोहतास जिला के करगहर प्रखंड में बड़हरी गांव की एक नाबालिग दलित युवती के साथ गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना गुरूवार दोपहर की है। जब उक्त युवती अपने घर में अकेली सो रही थी। तभी संजय साह नामक गांव की ही युवक वहां पहुंचकर पहले युवती के साथ छेड़खानी शुरू की और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। इसी बीच शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग वहां इकट्ठा हो गए और मौका पाकर युवक भाग खड़ा हुआ। युवती के बयान पर संजय साह के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार प्रेषण तक संजय की गिरफ्तारी नही हो पाई थी। छापेमारी जारी थी। इधर एक अन्य घटना के क्रम में कोचस प्रखंड मुख्यालय में दलित नौ वर्षीय ब%ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी मनोज चौहान को पुलिस ने सासाराम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। जो पिछले एक सप्ताह से फरार था। मनोज चौहान के ऊपर नौ वर्षीय एक दलित बालिका के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी कोचस थाना में दर्ज है।
फर्जी स्टांप और दस्तावेजो के साथ तीन ठग गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास पुलिस ने जिले में फर्जी स्टांप और दस्तावेज का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास बर्मन ने बताया कि दरिहट थाना के ढेलाबाद निवासी खुर्शीद अनवर द्वारा थाना में ठगी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके आलोक में पड़ुहार निवासी मुकेश सिंह और मंटू सिंह के अलावे डेहरी के सईद आलम को फर्जी दस्तावेजो के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये ठगो के पास से हजारो रुपये के स्टांप सहित कई कागजात बरामद हुए हैं। पूछ -ताछ के दौरान इन जालसाजो ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जो अब तक लाखो रुपये का चपत लगा चुके हैं।
सड़क दुर्घटना में छह बराती जख्मी
सासाराम। राष्ट्रीय राजमार्ग दो जीटी रोड पर शिवसागर के समीप टाटा सवारी गाड़ी के चाट में पलट जाने से उस पर सवार आधा दर्जन बराती जख्मी हो गये। ये बराती कैमूर जिला के कुदरा बाजार से आ रहे थे। जिन्हे औरंगाबाद जाना था। सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया है। पुलिस ने टाटा सवारी गाड़ी को जŽत कर लिया है। घटना के बाद गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा है।
बिहार में 10 साल के बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या
औरंगाबाद| बिहार के औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक खंडहरनुमा घर से गुरुवार को पुलिस ने 10 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया है। शव देखने से लगता है कि बच्चे की हत्या ईंट से कुचल कर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गंज मुहल्ले एक घर से एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है। शव की पहचान इसी क्षेत्र के दर्जी मुहल्ला निवासी मोहम्मद मुमताज के पुत्र सद्दाम हुसैन के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, सद्दाम पिछले दो दिनों से लापता था।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश
पटना। राज्य के डीजीपी अभयानंद ने सभी जिलों के एसपी को आर्म्सएक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी यह निर्देश हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में इजाफे को देखते हुए दिया गया है। डीजीपी ने निर्देश में कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर आर्म्स एक्ट के मामलों में चार्जशीट दाखिल किया जाये।
आत्मदाह की घमकी के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन देने पर हुआ राजी
आरा। वेतन नहीं मिलने से नाराज घरने पर बैठे रोहतास महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को आत्मदाह करने की घोषण करते ही वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी प्रशासन का हाथपाव फुलने लगा। वीर कुंवर सिंह विवि के कुलपति श्रीराम सिंह ने आनफानन में घरना स्थल पर विवि प्रतिनिधि मंडल भेज आत्मदाह करने वालों की सभी मांगे पूरी करने की घोषणा कर दी। जिसके बाद आक्रोशित रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंज-भड़सरा के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गंज-भड़सरा महाविद्यालय के प्रचार्य प्रो. जगदीश प्रसाद ने बताया कि कला, विज्ञान व वाणिज्य के 8500 विद्यार्थी पढ़ते है। जिनको पढ़ाने के लिए में करीब 200 शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी कार्यरत है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार से 08-09 और 09-10 का अनुदान 62 लाख रुपया आने के बावजूद विवि प्रशासन की लापरवाही के कारण कर्मचारी व शिक्षक भूखे मरने को विवश है।