(खिलाडियों को समझाते विधायक नन्दकिशोर यादव)
पटना सिटी. मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सामुदायिक भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बाहर निकलते ही मंगल तालाब के पास मैदान की खस्ता हालत को सुधारने की मांग को लेकर पहुंचे खिलाड़ियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। खिलाड़ियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद आक्रोशित खिलाड़ियों ने सांसद का रास्ता रोक लिया। प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव के पहल पर मामला शांत हुआ।
क्या था विवाद का कारण : मंगलवार की शाम पांच बजे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना सिटी विकास मोर्चा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह से निकल कर गाड़ी में बैठ रहे थे। उसी वक्त 50 के करीब फुटबाल खिलाड़ियों ने रास्ता रोक कर कहा कि मंगल तालाब मैदान की स्थिति खराब है। मैदान खेलने लायक नहीं है। सांसद इस संबंध में कुछ बोलते इसी दौरान कार्यकर्ता व खिलाड़ियों के बीच कहासुनी व तनातनी शुरू हो गई। धक्का -मुक्की के क्रम में दो खिलाड़ी जमीन पर गिर गए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें हंगामा मारपीट किए जाने का आरोप