पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. ऑटो पर ओवरलोडिंग की तो दो हजार रुपए जुर्माना लगेगा। कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रमंडलीय आयुक्त ईएलएसएन बाला प्रसाद ने विभिन्न चालक संघों के साथ बैठक में कहा कि स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद नहीं हुई है। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए।
इसमें आम यात्रियों की सुरक्षा, विशेष रूप से स्कूली बच्चे व महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता के तौर पर रखा गया है। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अगर कोई फिटनेस सेंटर गलत तरीके से सर्टिफिकेट जारी करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। बीच सड़क पर यात्रियों को उतारने मामले पर कार्रवाई होगी।
प्रमंडलीय आयुक्त का आदेश
अश्लीन गाना बजाया तो होगी कार्रवाई
स्कूली बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा पर दें ध्यान
यह है नियम
छोटा ऑटो : तीन यात्री+एक ड्राइवर
मंझोला ऑटो : चार यात्री+ एक ड्राइवर
बड़ा ऑटो : आठ यात्री+एक ड्राइवर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.